
अमृतसर: घरेलू झगड़े के चलते नगर निगम के कर्मचारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान चबाल रोड पर रहने वाले नगर निगम कर्मचारी अश्वनी कुमार उर्फ आशु नाहर के रूप में हुई है।
खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
Advertisement Space
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अश्विनी के बनाए वीडियो और परिवार के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सके।
Advertisement Space