
फाजिल्काः अबोहर में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से कार सवार 2 भाईयों सहित 3 की मौत, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान उदय, विशाल और रमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात 1 बजे के करीब हुआ।
Advertisement Space
कार सवार अन्य दो युवक अनमोल और रोशन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर किया गया है। सभी युवक अबोहर के पास स्थित गांव बलुआणा के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space