SpiceJet विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर Emergency लैंडिंग,150 यात्री थे सवार


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह लेह के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी ।  जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की फ्लाइट SG121 ने 150 यात्रियों के साथ दिल्ली से लेह  के लिए सामान्य रूप से उड़ान भरी थी।

Advertisement Space

जैसे ही विमान ने ऊंचाई पर गया, पायलट को एक इंजन में खराबी का संकेत मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल  से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी की अनुमति के बाद विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान को एहतियाती तौर पर वापस लाया गया था।

Advertisement Space

Leave a Comment