कपूरथला: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या


Aryan Academy AD

कपूरथला:  कपूरथला की ग्रोवर एन्क्लेव कॉलोनी में एक फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

युवक की पहचान सचिन (28) के रूप में हुई है। वह ग्रोवर एन्क्लेव, न्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास रहता था और मूल रूप से बद्दुवाल गांव का निवासी था।

डीएसपी दलजीत सिंह के अनुसार, सचिन कपूरथला की एक रबर फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत था। मृतक ने अवैध पिस्तौल से अपने माथे पर गोली मारकर आत्महत्या की। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment