
बोलिविया:बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह देश के सेंट्रल बैंक के नए नोटों की करंसी को लेकर जा रहा वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश होने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।
बताया जा रहा है कि खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। इस कारण सड़क पर खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसके चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। क्रैश के बाद विमान 2 टुकड़ों में कट गया।
Advertisement Space
सड़क पर बैंक के नोट भी बिखरे नजर आए, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जुट गए। हादसे के बाद एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
Advertisement Space