
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष जारी है। अफगानिस्तान ने पाकिस्कान के परमाणु ठिकानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जवाबी हमले के आरोप लगा रहे हैं। पाकिस्तान का दावा है कि उसने अफगानिस्तान के कई लड़ाकों को मार गिराया है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक सैकड़ों घायल और मृतकों को इस्लामाबाद के अस्पतालों में ले जाया गया है।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि आम नागरिकों की मौत के जवाब में अफगान सेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और चौकियों को निशाना बनाया है। उनके अनुसार, अफगान बल मल्टी-बैरेल रॉकेट लॉन्चर, टैंक, आर्टिलरी और मोर्टार का उपयोग कर रहे हैं।
वहीं अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष पर भारत ने अफगानिस्तान का समर्थन किया है और दूसरी ओर अमरीका ने पाकिस्तान का समर्थन किया है और मध्यस्थता ही पहल शुरू हो गई है। अमरीकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा है कि वह इस संघर्ष के बीच हस्तक्षेप कर सकते हैं।