अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला, कई शहरों में धमाके


Aryan Academy AD

ईरान:इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों पर हमला कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया है कि ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की जॉइंट सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है।

 ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास हमला किया गया। हमले के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। इजराइल डिफेंस फोर्स ने ईरान पर हमले की जानकारी देते हुए इसे ‘प्रिवेंटिव अटैक’ बताया है। तेहरान सहित कई शहरों में धमाके सुने गए हैं।

हमले के बाद ईरान ने सभी उड़ानें रोक दी हैं और एयरस्पेस पूरी तरह खाली करा लिया गया है। इधर इजराइल में भी एयर अटैक सायरन सुनाई दे रहे हैं। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

Advertisement Space

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले की धमकी दी थी। अमेरिकी सेना पहले ही ईरान को चारों तरफ से घेर चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका ने अपने नागरिकों से तुरंत इजरायल छोड़ने के लिए कहा था।

इजराइल के परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने घोषणा कर बताया कि सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों के कारण उन्होंने इजराइल के हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment