
आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 18 की मौत जबकि 6 घायल हो गए । जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया है। इसमें 18 की मौत हो गई।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। वहीं बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Advertisement Space
Advertisement Space