
अमरीका-इजरायली एयरफोर्स के तेहरान पर किए गए हमले में ईरान के पूर्व प्रेसिडेंट महमूद अहमदीनेजाद के मारे जाने की खबर है। अहमदीनेजाद के साथ,उनके कई करीबी सलाहकार और बॉडीगार्ड भी मारे गए है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अहमदीनेजाद के सिक्योरिटी कवर का हिस्सा रहे बॉडीगार्ड ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मेंबर थे। अहमदीनेजाद और उनकी टीम तेहरान में एक बिल्डिंग पर इजरायली हमले में मारे गए, जिसमें वे मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं जिनमें अहमदीनेजाद के घर पर इजरायली हमलों के बाद हुई तबाही दिखाई गई है।
69 साल के अहमदीनेजाद 2005 से 2013 तक ईरान के प्रेसिडेंट रहे। उन्होंने उस समय देश की कमान संभाली जब न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर वेस्ट के साथ टकराव बढ़ गया था।
Advertisement Space