इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग में अमेरिका का फाइटर जैट CRASH,हिजबुल्लाह का इजराइल के कई इलाकों पर मिसाइल Attack


Aryan Academy AD

ईरान:इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के तीसरे दिन कुवैत में अमेरिका का फाइटर जैट क्रेश हो गया है। वहीं, दुबई और अबू धाबी में फिर से धमाके की खबर मिली है। अभी तक अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। जबावी कार्यवाही में 2000 से अधिक बम गिराए गए।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि तेहरान पर हमले और तेज किए जाएंगे। इसके बता दें 28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग के पहले ही दिन बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।दूसरी तरफ अब इस युद्ध में  लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी कूद पड़ा है।

Advertisement Space

हिजबुल्लाह ने इजराइल के कई इलाकों पर रॉकेट और मिसाइल हमले किए हैं। इसके बाद इजराइली  सीमा से सटे लेबनान के करीब 50 गांवों को खाली कराने के आदेश दिए गए हैं।  ईरान  पर किए गए हमलों में  200 से ज्यादा लोगों की मौत और 740 से अधिक के घायल होने की पुष्टि हुई है। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल बताई जा रही हैं।

रिहायशी इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार को पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर  में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। गिलगित और स्कर्दू में सिक्योरिटी हाईअलर्ट पर है। रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को हंगामा हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के अंदर से गोलियां चलाई गई थीं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement Space

Leave a Comment