असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का लापता सुखोई-30 क्रैश; 2 पायलट शहीद


Aryan Academy AD

असमः असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार को भारतीय वायुसेना का  सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस  हादसे में विमान उड़ा रहे  पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुर्गकर शहीद हो गए हैं। विमान का मलबा शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया है। वायुसेना ने शहीद पायलटों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Advertisement Space

बता दें लड़ाकू विमान ने  गुरुवार शाम को  जोरहाट एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही समय बाद ही विमान का रडार और एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क अचानक टूट गया। वायुसेना ने तत्काल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। शुक्रवार रात करीब 1 बजे जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण में चोकीहोला के घने जंगली इलाके में विमान का मलबा पाया गया। वायुसेना मुख्यालय ने इस गंभीर हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment