
जालंधर: आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों के दौरान जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इन्हीं फैसलों में से एक बड़ा कदम पंजाब के लोगों को टोल टैक्स से राहत देना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संजीव भगत, जिला मीडिया इंचार्ज आम आदमी पार्टी जालंधर शहरी, ने बताया कि भगवंत मान सरकार द्वारा अब तक 21 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं, जिससे करीब 590 किलोमीटर सड़कों को टोल फ्री कर दिया गया है। इससे आम लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है और यात्रा भी आसान हुई है।
उन्होंने कहा कि पहले लोगों को छोटी-छोटी दूरी तय करने के लिए भी टोल टैक्स देना पड़ता था, लेकिन मान सरकार ने जनता के हित को प्राथमिकता देते हुए जहां समझौते पूरे हो चुके थे, वहां टोल प्लाजा बंद करवा दिए। इससे रोजाना हजारों यात्रियों और व्यापारियों को फायदा मिल रहा है।
संजीव भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए ऐसे फैसले लगातार लिए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के चार साल पंजाब में विकास, ईमानदारी और जनहित के फैसलों के लिए याद किए जाएंगे।