
अमृतसर: रंजिश के चलते पंजाब पुलिस कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । पुलिस कांस्टेबल जगजीत सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति ड्यूटी खत्म करके शनिवार को घर लौटे थे।
Advertisement Space
घर के बाहर 10-12 हथियारबंद लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। बचाव करने अन्य परिजनों से भी हमलावरों ने मारपीट की। हमलावरों में मुख्य आरोपी बलराम सिंह है, जो उनके परिवार के साथ पुरानी रंजिश रखता है। परिजनों ने जगजीत को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space