
नई दिल्लीः खाड़ी देशों में तनाव के चलते कच्चे तेल और गैस सप्लाई में आई कमी के कारण केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 913 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपए थी। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए का इजाफा किया गया है, जिसके बाद यह 1883 रुपए का हो गया है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं।
गैस किल्लत को रोकने के लिए सरकार ने 5 मार्च को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए देश की सभी रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी।
Advertisement Space
Advertisement Space