पंजाब-चंडीगढ़ में लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में आगामी 14 मार्च से अगले चार दिनों के लिए राज्य में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

वहीं पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पहले पहाड़ी इलाकों में दिखाई देगा। इसके प्रभाव से पंजाब में भी मौसम बदलने की संभावना है।

Advertisement Space

 पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment