
गुजरात: गुजरात के सूरत में स्थित आश्रम में रेड कर नकली नोट छापने की मशीनों के साथ 2.38 करोड़ रुपए के नकली नोट जब्त किए है। पुलिस ने इस मामले में योग गुरु प्रदीप जोटांगिया सहित 7 को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नकली नोटों की हेराफेरी कर रहे हैं। इसी आधार पर टीम ने अहमदाबाद के अमराईवाड़ी में एक फॉर्च्यूनर कार को रोककर तलाशी ली तो 2.38 करोड़ रुपए के 500-500 के नकली नोट बरामद किए।
जांच में पता चला है कि सत्यम योग फाउंडेशन के वाहन में नकली नोटों की तस्करी की जा रही थी। उस पर भारत सरकार और आयुष मंत्रालय के नाम लिखे हुए थे। क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद और सूरत में छापेमारी की तो इस पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।
इस रैकेट का मुख्य आरोपी और तथाकथित योग गुरु प्रदीप जोटांगिया समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला खास कागज चीन से मंगाया जाता था।