पिटबुल डॉग्स का आतंक,मासूम बच्चे को बेरहमी से नोचा


Aryan Academy AD

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में 2 पिटबुल डॉग्स के हमले से 7 साल का मासूम बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है बच्चा अपने  छोटे भाई के साथ बाजार के रास्ते अपने चाचा के घर लस्सी लेने जा रहा था। तभी अचानक से पड़ोसियों के पालतू कुत्ते उसके पीछे पड़ गए।

बच्चा काफी दूर तक बचने को भागा, लेकिन कुत्तों ने उसके पेट पर हमला कर दिया। पड़ोस के ही एक युवक ने घायल बच्चे को कुत्तों से बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment