जालंधर में नहीं रूक रही लूट की घटनाएं,घर के बाहर खड़ी महिला का पर्स भागा स्नैचर

जालंधर: जालंधर में स्नैचरों के हौंसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे है। अब तो वह घर के बाहर से ही स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला अब गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू से सामने आया है।

गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू निवासी विक्रांत गुप्ता ने बताया उनकी बहन सोमवार दोपहर ढाई बजे घर के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठने लगी थी तो इतनी देर में पीछे से बाइक पर एक स्नैचर उसका पर्स छीनकर फरार हो गया।

Advertisement Space

पर्स में नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियां सहित जरूरी दस्तावेज थे। वारदात के दौरान परिवार लुटेरे के पीछे भागा लेकिन बाइक रफ्तार ज्यादा होने के कारण में लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी रामामंडी पुलिस को दे दी गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment