Girlfriend से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर के संतोखपुरा में गर्लफ्रैंड से तंग आकर एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की पहचान करण के रूप में हुई है। युवक की बहन भावना ने कहा कि उसका भाई एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था।

उसके भाई ने युवती से 60 हजार रुपए उधार लिए थे। उसे लगभग सारे पैसे लौटा दिए थे, बस सिर्फ 20 हजार रुपए ही रह गए थे। वह कुछ दिन में वह भी लौटाने वाला था। पर उसके परिजनों ने इतना परेशान कर दिया कि भाई ने अपनी जान दे दी।

Advertisement Space

परिवार ने इस मामले में गर्लफ्रैंड के परिजन के खिलाफ शिकायत दी।  वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment