मणिपुर में उग्रवादियों ने घर पर फैंका बम, 2 मासूमों की मौत


Aryan Academy AD

मणिपुर: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में उग्रवादियों ने एक घर पर बम फेंक दिया। इस हमले में 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

Advertisement Space

पुलिस के अनुसार, घटना के समय दोनों बच्चे और उनकी मां घर के बेडरूम में सो रहे थे। तभी अचानक बम विस्फोट हुआ, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी गुस्सा देखने को मिला।

Advertisement Space

Leave a Comment