दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 ने सलमान की मूवी सुल्तान का रिकार्ड तोड़ा


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः भारत में भले ही दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 बैन हो गई है मगर पाकिस्तान में रिलीज होने के बाद फिल्म रिकर्ड तोड़ रही है। यही नहीं दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 ने पाकिस्तान में सलमान खान की फिल्म सुल्तान का भी रिकार्ड तोड़ दिया है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म में पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर की वजह से भारत में यह फिल्म विवादों में फंस गई थी। फिल्म निर्माता ने फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को लेकर होते विवाद को देखते हुए भारत में फिल्म रिलीज नहीं होने की घोषणा कर दी थी और गायक एवं अभनेता दिलजीत दोसांझ ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि यह फिल्म पहलगाम हमले से पहले बन गई थी और अब इस फिल्म को भारत में नहीं दिखाए जाने की बात कही थी।
यह फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज हो गई थी और पाकिस्तान में रिकार्ड तोड़ ओपनिंग हुई थी। पाकिस्तान में सर्वाधिक भारतीय फिल्म देखे जाने वाली सरदार जी 3 पाकिस्तान में 3.5 करोड़ रुपए कमाए, जो पाकिसतान में किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इससे पहले 2016 में सलान खान की सुल्तान ने भी रिकार्ड कमाई की थी।

Advertisement Space

Leave a Comment