सवाद ही नहीं, शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ाता है आम 


Aryan Academy AD

गर्मियों के दिन हों और आम न खाए जाएं ऐसा हो ही नहीं सकता और आम खाना सेहत के लिहाज से बहुत ज्यादा जरूरी भी भी। कई गुणों से भरपूर आम में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जोकि एक शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडैंट है।

इसके अलावा इसमें पोटाशियम, बीटा-कैरोटीन, फोलेट, मैगनीशियम, कैल्शियम, आयरन, सोलेनियम, फासफोर्स और मैंगनीज इत्यादि खनिज भी आम में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिस कारण आम खाने से शरीर में रक्षा प्रणाली (इम्युनिटी ) मजबूत होती है। तभी को इसे फलों का राजा कहा गया है।

रात को खाया जाए आम तो मिलती है ज्यादा लाभ : विटामिन बी 6 सेरोटोनिन के संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जोकि आम में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सेरोटोनिन का उपयोग शरीर मेलाटोनिन का उत्पादन करने के लिए करता है। मेलाटोनिन जोकि एक हारमोन है जो शरीर में कई कार्य करता है और यह आरामदायक नींद को को प्रोत्साहित करता है। यह भी कहा जा सकता है कि मेलोनिन नींद चक्र को नियंत्रित करता है। इसलिए सोने से पहले आम खाना अति लाभदायक है।

Advertisement Space

पाचन शक्ति में सुधार: विटामिन सी, विटामिन ए और अन्य आहार फाइबर जोकि पाचन शक्ति को मजूबत करते हैं आम एक ऐसा फल है जिसमें यह तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। आम पाचन शक्ति को मजबूत करने के साथ साथ हृदय के लिए भी काम लाभदायक है। इसके अलावा यह त्वचा को भी जवान बनाए रखने में मदद करता है।

Advertisement Space

Leave a Comment