नींद आती नहीं, दिमाग को कैसे मिले सुकून


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
नींद न आना एक आम समस्या है, जो व्यक्ति के दिमाग और शरीर दोनों को प्रभावित करती है। नींद की कमी के कारण आराम नहीं मिलता। सोचने, याद रखने और निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है। इसके अलावा इससे चिंता, अवसाद और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है। नींद नहीं आने पर कोई दवाई लेने की बजाय हींग का उपयोग बेहतर साबित हो सकता है। उल्लेखनीय है कि हींग अनिद्रा में बेहतर रिलैक्सेंट का काम करता है । यह दिमाग को आराम देता है।

तनाव को कम करें
नींद नहीं आने का सबसे बड़ा कारण चिंता/तनाव है। आप लाइट बंद करके बिस्तर पर लेट जाते हैं और सोने का मन भी है लेकिन दिमाग में तेज गति के साथ भागते विचारों और दिन की किसी एक्टिविटी को लेकर दिमाग में विचार दौड़ने लगते हैं और कल की चिंता शुरू हो जाती है।
वहीं नींद नहीं आने का एक कारण सोने का समय फिक्स नहीं होना है।
इसके अलावा देर तक मोबाइल पर चैटिंग या अन्य सोशल मीडिया चैनल पर देर रात तक समय बिताना, जिससे नींद उड़ जाती है।

अनुकूल वातावरण न होना
हम सोना चाहते हैं लेकिन नींद नहीं आ रही तो इसका कारण कई बार अनुकूल वातावरण नहीं होना भी हो सकता है। रात को अत्याधिक गर्मी या सर्दी। सड़कों पर तेज गति से भागते वाहनों या प्रेशर हार्न का शोर भी आपकी नींद में खलल डाल सकता है।

स्वाद-स्वाद में अधिक भोजन खाना
घर पर लजीज खाना हो तो जीभ पर किसका बस चलता है। स्वाद-स्वाद में ज्यादा खाया जाता है फिर पेट में भारीपन की समस्या पैदा हो जाती है। जब तक पेट को राहत नहीं मिलती तब तक नींद आना मुश्किल हो जाता है।

रात में कैफीन का सेवन न करें

कैफीन के सेवन  एडेनोसिन रिसेप्टर को ब्लॉक करता है। सामान्य स्थितियों में  एडेनोसिन नींद को बढ़ा देता है मगर सोने से पहले कैफीन का सेवन एडेनोसिन को प्रभावित करता है। दिमाग में नींद आने का संकेत कम हो जाता है, जिससे जागने की स्थिति बनी रहती है। इसलिए सोने से पहले कैफीन का सेवन हानिकारक हो सकता है। कैफीन का सेवन नींद में देर करता है, गहरी नींद को कम करता है और आरईएम (रेपिड आई मूवमैंट) नींद को कम करता है।

Advertisement Space

हींग के पानी का इस्तेमाल दे सकता गहरी नींद
रात में नींद नहीं आने के कारण बेचैनी महसूस होने लगती है। सिर चकराने लगता है। ऐसे में लोग दवाइयों का सेवन करने लगते हैं लेकिन आयुर्वेद में हींग की प्रॉपर्टी को देखते हुए हींग के पानी का सेवन करे तो अच्छी नींद आ सकती है।
उल्लेखनीय है कि हींग में एंटी इंफ्लामेटरी, एंटी बेक्टीरियल और डाइजेसटिव प्रॉपर्टीज होने के कारण इसका सेवन सेहत और नींद के लिे अच्छा हो सकता है। 5000 वर्ष के आयुर्वेद के इतिहास में हींग का इस्तेमाल प्राचीन काल से ही होता आया है।

हींग के सेवन से पूरी बॉडी रिलैक्स महसूस करती है। गृहिणियां खाने बनाते समय तो सब्जी में हींग डालती ही हैं, अगर रात को सोने से पहल इसका सेवन किया जाए तो और बेहतर हो सकता है।
हींग के पानी को बनाने के लिे एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें चुटकी भर हींग डालें । इसमें एक चम्मच शहद डालें चम्मच की मदद से इसे पानी में अच्छी तरह से मिला लें। हींग का पानी पीने से जहां खाना जल्द पच जाता है, वहीं शरीर और दिमाग को भी सुकून मिलता है।

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment