
फूड डेस्कः जब भी किसी व्यक्ति के खून में कमी आती है तो ज्यादातर डॉक्टर मरीज को अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है। अनार में मुख्य रूप से विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट सहित विटामिन ई, विटामिन बी6, आयरन, जिंक और ओमेगा 6 फेटी एसिड पाए जाते हैं।
इसके अतिरिक्त अनार में जिंक और इसके छिलके में पॉलीफेनोल्क और टेनिन जैसे यौगिक भी होते हैं ज, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
अनार में पाये जाने वाले यह तत्व जहां शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं वहीं रक्त में थक्के जमने से रोकना, कोशिकाओं के विकास, पाचन शक्ति को मजबूत करने, रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
हम सभी अनार के दाने खाने सहित अनार के जूस का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप ने कभी अनार की सॉस का स्वाद चखा है। जी हां अनार की सॉस।
टोमैटो सॉस की तरह आप घर पर अनार की सॉस भी बना सकते हैं।
इसके लिए आपको यह सामान चाहिए
1. अनार की सॉस बनाने के लिए एक बर्तन में 1 कप गर्म पानी में गुड़ डालकर इसे रख दें और धीमी आंच पर गर्म होने दें।
2. दूसरे बर्तन में मक्खन डालकर इसे पिघलने दें।
3. अब इसमें अनार का रस या अनार के दानों का पाउडर डालें। इसके साथ ही घिसा हुआ अदरक और रेड वाइन डालें।
4. उबाल आने के बाद इसमें काली मिर्च और पहले बर्तन में रखा पिघला हुआ गुड़ डालें और मध्यम आंच पर पकने दें। बीच-बीच में हिलाते रहें।
5. गाढ़ा होने पर इसमें रोजमेरी सिरप डालें। आपकी सॉस बनकर तैयार है। ठंडी होने पर इसे परोसे। आप इसे बोतल में भरकर स्टोर भी कर सकते हैं।