कैंसर के इलाज के लिए नए एआई टूल की खोज


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के गारवन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड अमरीका की येल स्कूल ऑफ मेडिसन ने मिलकर एएनेट नाम का एक आर्टीफिशयल इंटेलीजेंस टूल बनाया है जो कैंसर के इलाज की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। कई बार ट्यूमर में अलग-अलग तरह की कोशिशकाएं होती हैं। कुछ कोशिकाएं इलाज के दौरान मर जाती हैं, मगर कुछ कोशिकाएं बच जाती हैं जो आगे चलकर कैंसर की वापसी का कारण बन सकती है।
वैज्ञानिकों द्वारा बनाया गया यह टूल कैंसर की हर कोशिका के अंदर होने वाली जीन की गतिविधि का गहराई से अध्ययन करेगा। इंटरनेशनल रिसर्च टीम ने बताया कि इस एआई टूल की सहायता से ट्यूमर के अंदर 5 अलग-अलग तरह की कोशिकाएं पाई गईं। हर कोशिका का अपना अलग व्यवहार और फैलने के अलग-अलग खतरे थे। पुराने तरीकों से डॉक्टर सभी कैंसर कोशिकाओं को एक जैसा मानकर इलाज करते थे लेकिन अब इस नई तकनीक से बेहतर इलाज संभव होगा।
यह एआई टूल अब इलाज के लिए पूरी तरह से तैयार है। कैंसर डिस्कवरी नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन रिपोर्ट में बताय गया है कि यह तकनीक स्तन कैंसर में तो सफल साबित हुई है, साथ में यह दूसरे तरह के कैंसर और ऑटोइम्यून के लिए भी लाभदायक हो सकती है।

Advertisement Space

Leave a Comment