
टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास में फायरिंग में भारतीय छात्रा सहित 4 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन में हुई गोलीबारी में भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा सविता शान सहित 4 की मौत हो गई। वहीं 14 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी अधिकारियों ने मृतकों में शान की पहचान की पुष्टि की है।
Advertisement Space
बता दें कि रविवार को वेस्ट सिक्स्थ स्ट्रीट पर एक भीड़भाड़ वाले एंटरटेनमेंट डिस्ट्रिक्ट में एक गनमैन ने फायरिंग कर दीं। पुलिस के अनुसार हमलावर नडियागा डियाग्ने (53) सेनेगल मूल का अप्रवासी था। उसने शहर के एक बीयर गार्डन के बाहर अपनी कार खड़ी की और आंगन में बैठे लोगों पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने ईरानी झंडे वाली टी-शर्ट और अल्लाह की संपत्ति लिखी शर्ट पहन रखी थी।
Advertisement Space