
कनाडाः कनाडा ने अपने नागरिकों को कुछ देशों की यात्रा करने से बचने की एडवाइजरी जारी की है। इसमें कनाडाई नागरिकों से ईरान और वेनेजुएला सहित कई देशों की यात्रा से बचने का आग्रह किया गया है।
भारत को “अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता वाले स्थानों” में शामिल किया गया है।इस सूची में ईरान, वेनेजुएला, रूस, उत्तर कोरिया, ईराक, लीबिया, अफगानिस्तान, बेलारूस, बुर्किना फासो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, हैती, माली, दक्षिण सूडान, म्यांमार, नाइजर, सोमालिया, सीरिया, यूक्रेन और यमन शामिल हैं।
वहीं कनाडा ने भारत के लिए जारी अपनी सलाह में यात्रा के दौरान “अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता वाले स्थानों” को भी शामिल किया है। कनाडा द्वारा जारी यात्रा सलाह में प्रतिबंधित अन्य देशों में चीन, मैक्सिको, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन शामिल हैं।