पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन का किया स्वागत, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का हार्दिक स्वागत करते हुए यह भरोसा जताया कि यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
राष्ट्रपति मैक्रॉन की यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले मुंबई और फिर दिल्ली में होने वाली बैठकों में दोनों देशों के बीच कार्यनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहकार्य से न केवल दोनों देशों बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय को भी लाभ मिलता रहेगा।

Advertisement Space

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन का किया स्वागत, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर
“भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चाएं विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगी और वैश्विक प्रगति में योगदान देंगी।

Advertisement Space

Leave a Comment