पंजाब में स्पेशल एजुकेटर की भर्ती, 21 जुलाई तक मांगे आवेदन


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में 725 स्पेशल एजुकेटर भर्ती करने का फैसला किया है। इनमें से 393 पद प्राइमरी कैडर होंगे तथा 332 पद मास्टर कैडर के होंगे। योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार इस भर्ती प्रक्रिया को अगले एक या डेढ़ महीने में पूरा करने की कोशिश कर रही है।

पंजाब में स्पेशल एजुकेटर की भर्ती, 21 जुलाई तक मांगे आवेदन

हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 4000 स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए भर्ती को मंजूरी दी गई थी। इनमें प्राइमरी कैडर के 1950 पद तथा मास्टर कैडर के 1650 पद शामिल हैं। इस मंजूरी के तहत प्रथम चरण में 725 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Advertisement Space

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस फैसले का सीधा लाभ सरकारी स्कूलों में पड़ रहे 47 हजार से अधिक विशेष जरूरत वाले बच्चों को होगा। उन्होंने कहा कि इससे इन बच्चों को अपनी जरूरतों के अनुसार शिक्षा तथा सहायता मिल जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए www.educationrecruitmentboard.com वेबसाइट पर संपर्क करें

Advertisement Space

Leave a Comment