रेलवे भर्ती बोर्ड 50 हजार से अधिक युवाओं को देगा नियुक्तियां


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नवंबर 2024 से 55197 रिक्तियों वाली 7 विभिन्न अधिसूचनाओं के लिए 1.86 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किए हैं। इससे आरआरबी वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50 हजार से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्तियां प्रदान करेगी।

इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में आरआरबी द्वारा 9000 से अधिक नियुक्तियां पहले ही जारी की जा चुकी हैं। यह जानकारी रेल मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर दी है।

Advertisement Space

आरआरबी परीक्षाओं के लिए सीबीटी आयोजित करना एक बहुत बड़ी प्रक्रिया है, जिसके लिए बहुत अधिक योजना और समन्वय की आवश्यकता होती है। RRB ने हाल ही में उम्मीदवारों के निवास स्थान के नजदीक परीक्षा केंद्र आवंटित करने की पहल की है, जिसमें महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment