
कपूरथलाः कपूरथला पुलिस ने देसी पिस्तौल तथा जिंदा कारतूस सहित जगा फुकीवाल उगाही गिरोह के सक्रिय सदस्य अमनदीप उर्फ अमन निवासी ताशपुर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में पता चला है कि अमनदीप अपराधिक तत्वों को फायरिंग और उगाही की वारदातों के लिए हथियार उपलब्ध कराता था। इस कार्रवाई में अब तक कुल 9 देसी पिस्तौल बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस को आरोपी अमनदीप ने बताया कि उसने दो पिस्तौल अपने साथी लवप्रीत उर्फ बाबा को दी थीं। पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।
तलाशी के दौरान उससे एक .32 बोर और एक .315 बोर की देसी पिस्तौल के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे, जिससे स्थानीय गैंगस्टर वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने अमनदीप के घर से तीन और देसी पिस्तौल बरामद कीं, जिन्हें आरोपी ने जमीन में गाड़ रखा था।