वूलन वेस्ट के गोदाम में लगी भीषण आग


Aryan Academy AD

लुधियानाः  लुधियाना में टिब्बा रोड इलाके के पंजाबी बाग गली नंबर 10 में एक वूलन वेस्ट के गोदाम में भीषण आग लग गई । कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर आसपास के 2 से 3 मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घटना के समय गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील वूलन वेस्ट रखा हुआ था, जिससे आग ने तेजी से फैलकर ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment