अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर नाबालिग सहित 6 को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्विटर पर दी ।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। इनमें ग्लॉक 9mm, PX5 30 बोर, टॉरस 9mm, ग्रेटा 9mm (पाकिस्तान निर्मित) और एक 30 बोर पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार बरामद किया है।

Advertisement Space

आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। इनके जरिए हथियारों की खेप मंगवाकर अमृतसर और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।

 

Advertisement Space

Leave a Comment