
अमृतसर:पंजाब पुलिस ने थाना भिंडी सैदा पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में 6 आरोपियों को अमृतसर और फरीदकोट से हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने फरीदकोट से बलजीत सिंह और प्रभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो इस साजिश में अहम भूमिका निभा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएआई के लिए काम कर रहा था।
Advertisement Space
गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपियों से 2 रिवॉल्वर भी बरामद किए।
Advertisement Space