
लखनऊः कौशम्बी जा रहे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकाप्टर में खराबी आने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पडी है। इस बीच पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया। इस घटना में केशव प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए हैं।
Advertisement Space
फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। बता दें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ला मार्ट मैदान लखनऊ से हेलीकॉप्टर में कौशाम्बी के लिए उड़ान भरी थी। अचानक 2000 फीट पर हेलीकॉप्टर की डिस्प्ले बंद हो गया था।
Advertisement Space