कतर के गैस संयंत्र में विस्फोट,54 घायल; कई लापता


Aryan Academy AD

कतर: कतर के रस लाफान औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बरजान गैस आपूर्ति  संयंत्र में रविवार को  हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। इसमें 54 कर्मचारी घायल हो गए। वहीं 18 कर्मचारी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब संयंत्र में दोबारा परिचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही थी। हाल ही में ईरान और क्षेत्रीय तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री आवाजाही प्रभावित हुई थी, जिसके चलते कतर को गैस निर्यात और उत्पादन में बाधाओं का सामना करना पड़ा था। स्थिति में कुछ सुधार आने के बाद कर्मचारी संयंत्र को फिर से चालू करने में जुटे थे।

Advertisement Space

Leave a Comment