कपूरथला के गांव नूरपुर में स्थित फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक


Aryan Academy AD

कपूरथलाः कपूरथला के गांव नूरपुर में स्थित गद्दे की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया । वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि सुबह 8:25 पर सूचना मिली कि गांव नूरपुर दोनां में स्थित एक गद्दे (मेट्रेस) फैक्ट्री में अचानक आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि आग लगने का कारण अभी मालूम नहीं हो सका है। तीन फायर गाड़ियां घटना स्थल पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में 8 कर्मचारी मौजूद थे,जिसमें से एक कर्मचारी के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल अभी तक जान माल के नुकसान की अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement Space

Leave a Comment