केमिस्ट शॉप पर फायरिंग मामलाः पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 3 गैंगस्टरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी सपा गैंग के लिए काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग मामले में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसने गैंगस्टरों के साथ मिलकर फायरिंग करवाई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी मोहाली से सटे इलाके में आ सकते हैं।

इसके बाद आज सुबह पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों की कार को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस मुठभेड़ में राहुल और रिकी नाम के दो बदमाशों को गोली लग गई, जबकि तीसरा आरोपी कार चला रहा था।

Advertisement Space

 सूत्रों के मुताबिक, आरोपी आज एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे और 50 लाख रुपए की रंगदारी मांग चुके थे। वे इसी मकसद से चंडीगढ़ आए थे। इनका नाम पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई अन्य फायरिंग की घटनाओं में भी सामने आ चुका है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment