
गुरदासपुर : गुरदासपुर से डेरा बाबा नानक जा रहे कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले की गाड़ी दूसरी कार से टक्कर के बाद पलट गई है।
टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।। बताया जा रहा है कि दूसरी कार गलत दिशा से आ रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने खुद घायलों को काफिले की गाड़ियों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ बाढ़ प्रभावित इलाके के किसानों को मुआवजे के चेक वितरित करने जा रहे थे। दीनानगर से गुरदासपुर के पिंड खोखर तक चेक वितरण के बाद डेरा बाबा नानक हलके की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान कलानौर के पास अचानक उनके काफिले के साथ यह हादसा हो गया।
Advertisement Space
Advertisement Space