
लुधियाना: लुधियाना के खन्ना के सिंह एवेन्यू क्षेत्र की गली नंबर-2 में पवित्र गुटका साहिब के अंग फटे हुए और बिखरे मिले, जिसके बाद सिख समुदाय और इलाका वासियों में रोष फैल गया।
जानकारी के अनुसार खन्ना इलाके में सुबह के समय जब स्थानीय लोग गली से गुजर रहे थे, तब उन्होंने सड़क पर गुटका साहिब के पन्ने बिखरे देखे। यह देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
पुलिस को मिल सीसीटीवी फुटेज में करीब 11 साल का एक बच्चा गुटका साहिब के अंगों को गली में फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, स्थानीय संगत और निवासियों का मानना है कि यह केवल बच्चे की शरारत नहीं हो सकती, बल्कि इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।