
जालंधर: जालंधर के गुरु नानक पुरा वेस्ट में एक कार ने गली में खेल रही 7 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राधिका (7) घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कार चालक ने बिना ध्यान दिए गाड़ी को मोड़ने की कोशिश की जिससे मासूम बच्ची कार के नीचे आ गई।उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
Advertisement Space
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी कार चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement Space