
जालंधरः जालंधर नगर निगम में 1196 पदों के आवेदन मांगे गए हैं। नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि आवेदन फार्म नगर निगम जालंधर की वेबसाइट www.mcjalandhar.in पर 10 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकते है। फार्मों को 15 जनवरी 2026 तक नगर निगम द्वारा बताए गए पते पर जमा कराना होगा।
जालंधर नगर निगम में गार्डन बेलदार, सफाई सेवक, सीवरमैन, रोड बेलदार और फिटर कुली के 1196 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी। नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फार्म 10 जनवरी से नगर निगम की वेबसाइट www.mcjalandhar.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
Advertisement Space
Advertisement Space