जालंधर में दो दिन बंद रहेंगी शराब और मीट की दुकानें


Aryan Academy AD

जालंधर :  पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सहित दूसरे राज्यों में नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं।

Advertisement Space

जालंधर में अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के संबंध में जालंधर में 21 और 22 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले नगर कीर्तन के मार्ग में शराब और मांस की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment