
नई दिल्लीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज सोमवार को निधन हो गया है। वह 81 साल के थे।
दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन को किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था यहां वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। आज यहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। झारखंड की राजनीति का स्तंभ रहे शिबू सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आदिवासियों के हकों के लिए काफी संघर्ष किया।
उनके निधन की पुष्टि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज में शून्य हो गया हूं…
सोरेन पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था।
शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे बीते एक साल से डायलिसिस पर थे। उन्हें डायबिटीज थी और हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।