ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव निलंबित


Aryan Academy AD

डिप्टी कमिश्नर की सिफारिश पर हुई कार्रवाई

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

Advertisement Space

जालंधर जिले के तीन पंचायत सचिवों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त आदेशों के अनुसार, पंचायत सचिव प्रशोतम लाल और दिलबाग सहोता (पंचायत समिति जालंधर पश्चिम) तथा पंचायत सचिव परविंदर सिंह, पंचायत समिति फिल्लौर को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जालंधर रहेगा।
स्वच्छ एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डा.अग्रवाल ने कहा कि ज़िले के लोगों को अच्छा और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और भविष्य में ऐसा कोई मामला प्रकाश में आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment