निलंबित DIG भुल्लर मामला: पटियाला के बाद लुधियाना में भी सीबीआई ने की रेड


Aryan Academy AD

पटियाला: सी.बी.आई. ने पंजाब पुलिस रोपड़ रेंज के निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर मामले में पटियाला के प्रॉपर्टी डीलर भपिंदर के घर पर रेड करने के बाद लुधियाना में पक्खोवाल रोड स्थित सरगोधा कॉलोनी में भी सीबीआई की दूसरी टीम ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रेड की। अधिकारियों के अनुसार, यह तलाशी पूर्व डीआईजी से जुड़ी कथित बेनामी संपत्तियों और धन के लेन-देन का पता लगाने के लिए चल रही जांच का हिस्सा है।

Advertisement Space

पटियाला और चंडीगढ़ में तैनात कई शीर्ष नेताओं, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से प्रॉपर्टी डीलर के करीबी संबंध हैं। यह छापेमारी मोहाली की एक अदालत द्वारा पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट की मांग वाली याचिका को निरर्थक बताकर खारिज करने के एक दिन बाद हुई है।

Advertisement Space

Leave a Comment