
न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन रोके जाने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के कट्टरपंथी नेता थॉमस सेवेल ने भारतीयों को देश छोड़ने की धमकी देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया “केवल गोरों का देश” है और वह इसे भारत या सूडान जैसा नहीं बनने देगा।
सोवेल ने 23 फरवरी को दिए बयान में भारतीयों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते कहा कि बड़ी संख्या में भारतीयों, विशेष रूप से पंजाबियों को वीजा और पीआर दिए जाने से ऑस्ट्रेलिया की पहचान खत्म हो रही है। उसने दावा किया कि देश में पंजाबी 10वीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है।
हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने सेवेल के बयान को सिरे से खारिज कर दिया है। सरकार ने देश में रह रहे 2 लाख से अधिक पंजाबी सिखों और करीब 10 लाख भारतीयों को सुरक्षा का भरोसा दिया है। गृह मंत्री टोनी बुरके ने कहा कि नफरत फैलाने वालों पर नए हेट स्पीच कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।