पंजाब CM मान आज करेंगे गृह मंत्री अमित शाह मुलाकात


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गृह मंत्री अमित शाह से आज मुलाकात करेंगे। गत दिवस पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि वह 30 सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार 15 अक्टूबर से बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजे के रूप में राहत चेक बांटना शुरू कर देगी। मान गृहमंत्री अमित शाह से बाढ़ के मुद्दे को लेकर ही उनसे मुलाकात कर पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट सांझा करेंगे। इसके साथ ही वह केंद्र सरकार से 20 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग करेंगे।

Advertisement Space

बता दें विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई थी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने धुस्सी बांध के भीतर जमीन खरीदी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक नेता को ऐसी संवेदनशील जगह पर जमीन खरीदने की जरूरत क्यों महसूस हुई। इस पर जवाब देते हुए बाजवा ने कहा कि उन्होंने यह जमीन सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुए खरीदी है।

Advertisement Space

Leave a Comment