
पंजाब: पंजाब कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शुरू हो गई है। बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सभी कैबिनेट मंत्री मीटिंग में पहुंच चुके हैं। वहीं बैठक में 26 से 29 सितंबर तक होने वाले विशेष सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
Advertisement Space
सत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए नए कानूनों को मंजूरी देने और आपदा से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया गया है, ताकि लोगों के हित में अहम फैसले लिए जा सकें। विधानसभा सचिव ने सत्र के संबंध में एक नोटिस भी जारी कर दिया है।
Advertisement Space