
नई दिल्ली :केंद्र सरकार ने पंजाब में 6 लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर को मंजूरी दे दी है। उक्त जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर दी।
उन्होंने लिखा की प्रोजेक्ट 1,463.95 करोड़ की लागत से तैयार होगा। यह प्रोजेक्ट NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बायपास से जोड़ेगा।
Advertisement Space
केंद्र सरकार के इस नए फैसले से मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के प्रमुख शहरों में लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट पंजाब के साथ ही हिमाचल प्रदेश खासकर शिमला रीजन के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।
यात्रा का समय काफी कम होगा, सीधी और स्मूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
Advertisement Space